• Fri. Mar 6th, 2026

38% आबादी के हक़ की लड़ाई, औरंगाबाद में ऐतिहासिक रैली”

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2025

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

अति पिछड़ा अधिकार मंच (औरंगाबाद) की ओर से गांधी मैदान में आयोजित होने वाली अति पिछड़ा अधिकार महारैली अब 23 अगस्त के बजाय 5 सितंबर 2025 को होगी। कार्यक्रम की तिथि बाबा गणिनाथ जयंती एवं अन्य कारणों से बदल दी गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए आयोजन समिति ने बताया कि इस महारैली में ऐतिहासिक भीड़ जुटने की संभावना है। मंच ने स्पष्ट किया कि इस बार “टिकट नहीं तो वोट नहीं” का फार्मूला अपनाया जाएगा। समिति ने सवाल उठाया कि औरंगाबाद जिले की छह विधानसभाओं में अब तक अति पिछड़ा समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी क्यों नहीं मिली, जबकि जिले में 38% की सबसे बड़ी आबादी इसी समाज की है।

मंच के नेताओं ने कहा कि अति पिछड़ा समाज अब ठगा हुआ महसूस कर रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाज अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी लेकर रहेगा। जो भी राजनीतिक दल समाज को टिकट देगा, वोट उसी को मिलेगा, अन्यथा बहिष्कार किया जाएगा। मंच ने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ने पर समाज स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने पर भी विचार करेगा।

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कुटुंबा प्रखंड प्रमुख सह नबीनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी के साथ-साथ दिनेश पाल, बबन प्रजापति, सुरेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश प्रजापति, राजरूप पाल, सुरेंद्र चौरसिया, डॉ. शारदा शर्मा, रंजीत चंद्रवंशी (पैक्स अध्यक्ष टेंगरा), धीरेंद्र चंद्रवंशी, अंकित कुमार, अजीत ठाकुर, दिलीप गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता (जिला पार्षद प्रतिनिधि), विकास सिंघानिया, विनोद ठाकुर, अंजन चंद्रवंशी, संजय चौहान, जितेंद्र जोशी, अजीत पाल, आलोक चंद्रवंशी, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी (सरपंच), विजय चंद्रवंशी, एमडी मुराद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *