• Sat. Mar 7th, 2026

झारखंड में शिक्षकों और कर्मचारियों ने निकाली ध्यानिकर्षण रैली, सरकार से की कई मांगें

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2025

 

चांडिल : झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉय फेडरेशन(JHAROTEF) के वेनॉर तले फेडरेशन के राज्य उपाध्यक्ष ब्रज मोहन यादव ,साथ ही ज़िला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो की गरिमामय उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष श्री सुमन चंद्र हालदार एवँ प्रखंड सचिव सुकुमार महतो के संयुक्त नेतृत्त्व में प्रांतीय कमेटी के निर्देश अनुसार आज ईचागढ़ प्रखंड के बीआरसी से प्रखंड कार्यालय तक शिक्षक एवं कर्मचारियों ने *ध्यानिकर्षण रैली* निकाल कर अपने मांगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा राज्य सरकार मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के आप्त सचिव के नाम ज्ञापन सोफा गया ।

 

सरकार से माँग किया गया कि राज्य के सभी शिक्षक संवर्ग को MACP का लाभ दिया जाय।।राज्य कर्मियों को अन्य राज्य की भांति सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 62 वर्ष किया जाय एवं केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता दिया जाय।। इनके अतिरिक्त 11 सूत्री माँगो को सम्मिलित किया गया है।।

कर्मचारियों के जायज मांगो को लेकर संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बातें कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुमन हालदार ने कहा संगठन का बहुत ही गोरवपूर्ण एवं संघर्षमय इतिहास रहा है। हम सभी लड़ कर पुरानी पेंशन को वापस लिए इसलिए अब अगले आंदोलन के लिए कमरकस कर तैयार रहने की आवश्यकता है। प्रखंड सचिव सुकुमार महतो ने कहा कि सरकार के अपना घोषणा पत्र के अनुरूप जल्द से जल्द शिक्षकों को MACP दिया जाए, सरकार के हर कार्य को धरातल पर उतरने के लिए हम कर्मचारी निरंतर अपना कार्य को करते रहते हैं इसलिए कर्मचारियों के जायज मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करें। ज़िला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कहा कि *ध्यानाकर्षण रैली* के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण हेतु हस्ताक्षरित प्रतियों के साथ सरकार को मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से दिया जा रहा है। माँगो को सरकार न माने तो अब उग्र आंदोलन किया इसको लेकर जल्दी ही अगला जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम एवं राज्य स्तर पर कर्मचारियों का महाजुटन होगा।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से करम सिंह मुंडा,घनश्याम महतो, जयनंदन सिंह,प्रदीप मांझी, ,मदुसुदन प्रामाणिक,सुजली बेसरा,दिनेश कुमार यादव,संजय कुमार ,स्वतंत्र प्रकाश गौतम,रतन पाल,बिष्णु बनर्जी,प्रकाश कुमार ,रजनी त्रिपाठी, जगबंधु रजक,सुचाँद महतो ,हेमंत कुमार महतो,दुलाराम बास्के सुशील कुमार सेट,दलगोबिंद नायक,अमिताभ स्वांसी,महेश्वर सिंह ,राजकिशोर सिंह सरदार,सुशीलधर सरदार भगीरथ सिंह मुंडा,श्याम सुंदर पाल,भगीरथ महतो,श्यामपद मुर्मू, मनोज साधु ,देवसरण मांझी,शिवशंकर सिंह मुंडा ,अभिनाश महतो,धनंजय महतो,राजाराम महतो,आदी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *