
बड़कागांव। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी अधिकारों और उनकी आबादी के अनुपात में संस्थानों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजित एक विशाल सम्मेलन ने सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया इतिहास रच दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद तथा पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों संग हुए शामिल।कार्यक्रम में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी, बड़कागांव और पतरातु प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

अम्बा प्रसाद ने अपने जोशीले संबोधन में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा ओबीसी वर्ग को उनके जनसंख्या अनुपात के आधार पर संस्थानों में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के निर्णय लिए गए प्रण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का यह संकल्प न केवल कांग्रेस पार्टी के इतिहास में, बल्कि देश के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में भी एक मील का पत्थर साबित होगा। यह संकल्प ओबीसी समुदाय को उनका हक दिलाने और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।”

पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि राहुल गांधी ने परंपरागत राजनीति से हटकर एक कठिन और साहसिक रास्ता चुना है। “यह रास्ता आसान नहीं है। इसमें सत्ताधीशों से टकराव, सामाजिक रूढ़ियों से जूझना और कई चुनौतियों का सामना करना शामिल है। लेकिन राहुल गांधी बिना किसी डर के, दृढ़ निश्चय के साथ इस लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं। यह लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि हर उस वंचित वर्ग की है, जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हजारीबाग जिला महासचिव मोहम्मद दिलदार अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता और पूर्व विधायक प्रतिनिधि पिपरवार मंडल अध्यक्ष मकसूद अंसारी, सफर राजा, मोहन साव, विनोद साव, भोला प्रसाद साव, उमेश कुमार साव, नेमीचंद कुमार, बिपिन कुमार, इंद्रजीत कुमार, सूरज कुमार, रविंद्र कुमार, गणेश कुमार, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, जगदेव कुमार, अनिल कुमार, गणेश कुमार,श्याम भार्गव, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, विक्रम प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
