DHANBAD : झरिया के बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की अध्यक्षता मे एनडीए घटक दलों की पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान एनडीए समर्थित भाजपा झरिया प्रत्याशी रागिनी सिंह के वर्तमान झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्षों के अंतिम दौर में मिलीजुली भ्रष्ट गठबंधनीय सरकार को राज्य की गरीब माताओं बहनों की याद आई। अपने आखिरी दिनों मे वर्तमान झारखंड सरकार फर्जी लुभावने वादे का पिटारा खोल कर झारखंड की भोली भाली जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया। आज इन्हें माताओं बहनों की याद आई तब ये लोग कहां थे जब कोरोना काल के दौरान माताएं, बहने,बुर्जुग को मदद की दरकार थी उस वक्त यह योजना क्यों नहीं लाया गया। आज जब इन्हें अपनी कुर्सी डामाडोल लग रही तो लोगों को झूठे वादे करने मे जुट गए है। इतना ही नहीं झरिया विधानसभा क्षेत्र मे पिछले पांच वर्षों से सिर्फ हत्यारे , भ्रष्टाचारियों और गुंडे मवलियों का विकास हुआ है। झरिया की जनता बिजली पानी सड़क जैसे मूलभुत सुविधाओ से वंचित रही लेकिन वर्तमान कांग्रेस विधायक कही नजर नहीं आई। अब चुनाव के समय वे लोग गली मोहल्लों में ख़ाख छान रही है। सत्ता पक्ष को पता है कि इस बार उनकी दाल नहीं गलने वाली तो भाजपा एवं एनडीए समर्थित दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकाया और डराया जा रहा है। लेकिन वे यह बात भूल गए कि अब झरिया की जनता डरने वाली नहीं , अब झरिया की जनता लड़ने वाली है। अब जनता वोट के माध्यम से ऐसे भ्रष्टाचारियों, दबंगों को मुकम्मल जवाब अपने वोट के माध्यम से देगी। रागिनी सिंह ने NDA की ओर से घोषणा पत्र भी जारी की जिसमें कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना , हर घर नल जल योजना समेत कई लाभकारी योजनाओं को फौरन लागू किया जाएगा। झरिया में स्थानीय युवाओं को नौकरी और वेतन , विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय और झरिया मे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुलवाना मेरी पहली प्राथमिकता है। साथ ही रागिनी सिंह ने कहा कि रविवार 10 नवंबर को चंदनक्यारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा झरिया से कम से कम 15 हजार लोग जाएंगे जिसकी तैयारी की जा रही हैं। कार्यक्रम में लाखों की भीड़ होगी । पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से आजसू के बीरेंद्र निषाद , लोजपा के रामानंद पासवान, जदयू के अनिल सिंह समेत हरीश जोशी,महावीर पासवान, शैलेश सिंह चंद्रवंशी,गंगा राम, मुंद्रिका पासवान,स्वरूप भट्टाचार्य, अरुण जयसवाल उपस्थित रहे। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation पुटकी श्री नगर में पति ने की धारदार हथियार से पत्नी की निर्मम हत्या झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य धरणीधर मंडल हुए भाजपा में शामिल,सिंदरी से भाजपा प्रत्याशी तारादेवी ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत