
धनबाद: राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने में लगातार हो रही अनुचित देरी के विरोध में तथा चुनाव की तिथियों की तुरंत घोषणा, दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं मतदान में EVM के प्रयोग की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला के द्वारा जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में,आज धनबाद नगर निगम के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। आज के धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा, धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित थे। साथ ही भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही।
आज के धरना को संबोधित करते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड की हर मोर्चे पर विफल निकम्मी हेमंत सरकार लगातार अपने कार्यकाल में आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते आयर हैं। जनता द्वारा चुने हुए मेयर उपमेयर और वार्ड पार्षद नहीं है। जनता की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचने वाला स्थानीय नेतृत्व गायब है। इससे आम लोगों की मूलभूत सुविधाएं नाली, सड़क ,जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं ।प्रशासक व्यवस्था में स्थानीय जरूरत की सही पहचान नहीं हो पाती। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि नगर निगम चुनाव दलगत, ईवीएम आधारित और निष्पक्ष रूप से नहीं कराया गया, तो यह आंदोलन धनबाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रांची तक जाएगा और उससे भी व्यापक रूप लेगा।

यह संघर्ष लोकतंत्र की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प है, जिसे भारतीय जनता पार्टी पूरे दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ाएगी।

वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, नगर निकाय चुनाव न होने से शहरी विकास बाधित हो रहा है और आम जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्होंने ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने झारखंड सरकार को श्वेत पत्र जारी कर निकाय चुनाव नहीं होने से कितने राजस्व की हानि, कितने विकास कार्य प्रभावित हुए बताने को कहा।
सिन्हा ने कहा कि धरना कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता राज्य सरकार को यह स्पष्ट संदेश देने का कार्य कर रहे है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव को लगातार टालना लोकतंत्र का खुला अपमान है ।नगर निकाय जनप्रतिनिधियों के बिना चल रहे हैं जिससे अफसरशाही हावी है। भाजपा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी । यदी शीघ्र चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक और भयावह रूप लेगा। आम जनता ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भाजपा की मांगों का समर्थन किया।
धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी से शहरी विकास पूरी तरह ठप हो गया है। जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चुनाव से डर रही है और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा जनता के साथ खड़ी है और दलीय आधार पर निष्पक्ष चुनाव की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, शेखर सिंह,वीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी, महेश पासवान, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, प्रियंका देवी, सिंदरी से प्रत्याशी रहीं तारा देवी,नरेंद्र त्रिवेदी,
रीता यादव, अभिमन्यु कुमार, रमा सिन्हा,मंडल अध्यक्ष अजय दास, रंजय सिंह, सूर्यदेव मिश्रा, हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, गौतम चौधरी, बसंती सिंह, सन्नी रवानी, योगेंद्र यादव, ओबीसी मोर्चा के पुरुषोत्तम रंजन, किसान मोर्चा अनिल सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, रामजीत भुइयां,सोनू श्रीवास्तव, दिनेश रवानी, बलराम चौहान आदी ने सम्बोधित किया। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में किशुन महतो, सुनील पासवान, बीरेंद्र बर्मा, संतोष रवानी, सत्येंद्र मिश्रा, सत्येंद्र ओझा इंद्रकांत झा,
मनीष पांडेय मिठू,शिवांश श्रीवास्तव,रंजीत सिंह बिल्लू, तमाल राय, रवि सिन्हा, सुप्रभात सिन्हा, अमरजीत कुमार, पुष्पा राय, राजीव राय भट्ट, टिंकू साव, विष्णु सिंह, किरण सिंह, संजय गोस्वामी, सन्नी, राजकुमार मंडल, मनोज मिश्रा, राजेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, श्रीनिवास सिंह, टुन्ना सिंह, अमित सिंह, मनोज रिंकू सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता एवं आमलोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
