• Wed. Apr 1st, 2026

झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा, कोयला कारोबारियों को भयादोहन से बचाने की मांग

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 27, 2024

आज शुक्रवार को झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने मुख्य सचिव महोदया श्रीमती अलका तिवारी जी को कोयलांचल में कोयला कारोबारियों एवं डी ०ओ० धारकों को व्यापारिक गतिविधियों में असामाजिक तत्वों द्वारा भयादोहन करने के सम्बन्ध में पत्र लिखा जिसमें उन्होंने उपरोक्त प्रासंगिक विषय के संदर्भ में मुख्य सचिव महोदया का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि राज्य के धनबाद जिलान्तर्गत बी०सी०सी०एल० सहित अन्य कम्पनियों के माध्यम से विधि-सम्मत कोमला व्यापारियों से कोषला के उचित उठाव के लिए वैधानिक विधि से डी०ओ० के माध्यम से कोयला का व्यापार किया जाता है।

crescent ad

 

जिनके पास कोयला उठाव हेतू डी०ओ० रहती है, उन्हें कोयला विभिन्न कोल वाशरियों से उठाव किया जाता है, परन्तु स्थानीय स्तर पर असामाजिक तत्वों द्वारा उन वैधानिक डी०ओ० प्राप्त कोयला कारोबारियों पर भयादोहन की जा रहा है, जिससे यहीं पर व्यापारिक गतिविधियों में उन कोल व्यवसायियों को कठिनाईयों एवं अन्य आकस्मिक घटना की संभावना बनी रहती है।

 

संलग्न आवेदन के अवलोकनोपरान्त उका तथ्यों से आप जानकारी प्राप्त कर सकती है। जैसा कि विभिन्न कोल व्यवसायियों ने अपने आवेदन में यह जानकारी प्रेषित की है कि उन्हें अपने वैधानिक डी०ओ० प्राप्त होने के बावजूद कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा उनपर भयादोहन कर कोयला नहीं उठाने दे रहें है, इसकी पूरी जवाबदेही स्थानीय पुलिस प्रबंधन की भी होती है।

 

ज्ञातव्य हो कि पूर्व में वैधानिक प्रपत्र डी ०ओ० प्रपत्र व्यापारियों को अनेकों बार कोयला नहीं उठाने व उनके व्याधार पर रोक लगाने हेतु भयादोहन व अप्रत्याशित घटनाएँ हो चुकी है। झरिया एवं राज्य के कोल व्यवमारियों का गंभीर विषय है।

 

अतः आपसे उन व्यवसायियों के हित में आग्रह होगा कि किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटनाएँ से पूर्व उक्त तथ्यों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र न्यायोचित कार्रवाई करने के उपराना मुझे सूचित की जाए।

 

 

जिसकी प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक सह महानिरीक्षक झारखंड राँची, पुलिस उप महानिरीक्षक, कोयला प्रक्षेत्र बोकारो, उपायुक्त धनबाद, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद,

महाप्रबंधक, लोदना बी०सी०सी०एल धनबाद को सूपनार्थ एवं यथोचित कार्रवाई हेतू संलग्न है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *