• Wed. Jan 14th, 2026

रागिनी सिंह की जीत पर झरिया में निकाला भव्य विजय जुलूस.

ByBiru Gupta

Nov 26, 2024

 

 

 

झरिया : झरिया विधानसभा क्षेत्र में सोमवार की दोपहर लोगों ने एक ही साथ दिवाली और होली दोनों ही मनाया। नवनिर्वाचित झरिया विधायक रागिनी सिंह की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर एवं अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर जीत की अग्रिम बधाइयां दी।

 

विजय जुलूस की विशालता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका एक किनारा झरिया कतरास मोड़ तो दूसरा किनारा इंदिरा चौक में था।

झरिया विधायक रागिनी सिंह के नेतृत्व में निकला विजय जुलूस कतरास मोड़ स्थित कार्यालय से शुरू हुआ।

विजय जुलूस मुख्य मार्ग झरिया बनियहीर भागा, फूस बांग्ला ,डिगवाडीह, पाथरडीह होते हुए चासनाला के के गेट पहुंचा। जहां से वापस बोरगढ़ झरिया स्थित कार्यालय पहुंचकर संपन्न हो गया।

 

जुलूस में विजय रथ पर सवार नवनिर्वाचित झरिया विधायक रागिनी सिंह का लोगों ने जगह-जगह फूल माला पहनकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस दौरान समर्थक भारतीय जनता पार्टी एवं रागिनी सिंह का जय जयकार लग रहे थे।

 

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया की जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें विधायक बनाया है वह उन्हें अवश्य पूरी करेंगी। झरिया में पानी बिजली की जो मूल समस्या है उसका अवश्य समाधान होगा जनता विश्वास करें।

 

विजय जुलूस में विधायक रागिनी सिंह के अलावा सिद्धार्थ गौतम, शताक्षी सिंह, राजकुमार अग्रवाल, अखिलेश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, संतोष सिंह, उमेश यादव, महंत पांडे ,अरिंदम बैनर्जी, मनोज गोप, पप्पू पासवान, संतोष रवानी, रामदेव राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *