• Thu. Jan 1st, 2026

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कोल्हान मिशन पर, बोले चंपाई – कोल्हान के 14 सीटों पर होगी भाजपा की जीत

BySubhasish Kumar

Sep 4, 2024

जमशेदपुर : बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मिशन कोल्हान पर हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को चंपाई सोरेन पूर्वी सिंहभूम के पोटका विधानसभा दौरे पर रहे। जहां जगह- जगह पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों और भजपाइयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि रांची से लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का लगातार जनसंपर्क अभियान जारी है। इस अभियान में उन्हें व्यापक जनसमर्थन के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिल रहा है। इस जन समर्थन से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान के सभी 14 सीटों पर भाजपा के जीत का दावा किया उन्होंने कहा कि कोल्हान के बाद अब अगला मिशन संथाल का होगा वहां भी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने संथाल में हो रहे घुसपैठ के मामले पर एक बार फिर से झारखंडियों को एकजुट होकर आगे आने की अपील की। इधर पूर्व मुख्यमंत्री के पोटका दौरे के क्रम में भाजपा नेत्री और पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने पूर्व सीएम से जमशेदपुर सर्किट हाउस में मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उनके पार्टी में शामिल होने पर कहा कि झारखंड बीजेपी को नया कप्तान मिल गया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि न केवल कोल्हान के सभी 14 सीट बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरे झारखंड में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *