
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 से पार्षद पद के लिए नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में दमदार एंट्री की।

उन्होंने गम्हरिया अंचलाधिकारी सह रिटर्निंग प्राधिकारी प्रवीण कुमार के समक्ष विधिवत रूप से नामांकन किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में बॉबी सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आदित्यपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के रूप में पूरे पाँच वर्षों तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा की है।

इस दौरान उन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों को बेहद करीब से देखा और समझा है। उन्होंने कहा कि कई ऐसी योजनाएँ हैं जो विभिन्न कारणों से अधूरी रह गईं, जिन्हें पूरा करना और वार्ड संख्या 17 को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाना ही उनका मुख्य संकल्प है। उन्होंने कहा कि वार्ड 17 के नागरिकों की बुनियादी समस्याओं—जैसे सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट—का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें फिर से सेवा का अवसर मिलता है तो वे वार्ड के हर वर्ग के विकास के लिए पूरी मजबूती से काम करेंगे।
नामांकन के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बॉबी सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। समर्थकों ने विश्वास जताया कि बॉबी सिंह के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से वार्ड 17 को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर अमरनाथ ठाकुर, प्रेम कुमार निर्मल उर्फ राजेश सिंह, सुबोध कुमार, मंटू राय, जितेंद्र, सौरभ कुमार निर्मल, निर्मल चुन्नू, मुकेश कुमार, कमल नयन, रवि, राम जतन, कृष्णमुरारी उर्फ टूना, राजकुमार, दीपक, सौरभ सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
