• Sat. Mar 7th, 2026

आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति की ओर से पुरेंद्र नारायण सिंह ने बाबा कुटी में मृतक के परिजनों को दस – दस हजार रुपए सहयोग राशि एवं पांच – पांच पीस कंबल दिए, मृतक के आश्रितों को एक सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की बात रखी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 4, 2024

आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मृतक के परिजन को दस -दस हजार रुपए सहयोग राशि के साथ पांच -पांच 5 पीस कम्बल प्रदान किये .

बता दें कि बीते 1 जनवरी को जमशेदपुर क्षेत्र के सोनारी में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई थी. जिसमें कार में सवार आठ व्यक्ति में से 6 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. वहीं अन्य दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए थे. घटना के बाद से ही पुरेंद्र नारायण सिंह मृतक के परिजनों के लिए लगातार परेशान रहे वहीं घायल व्यक्तियों से लगातार हॉस्पिटल में उसकी स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें.

घटना के बाद से ही केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद तक भी सांत्वना देने पहुंचे. मगर उन लोगों के पास से ही सिर्फ सांत्वना ही मिली. सहयोग राशि के अभाव में मृतक के परिजनों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है तत्पश्चात पुरेंद्र् नारायण सिंह ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बाबा आश्रम के दिवंगत युवकों के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट किया. साथ ही आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 हजार रुपए सहयोग राशि एवं 5-5 कंबल प्रदान किये.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूरा आदित्यपुर उनके लिए एक परिवार जैसा है 1 जनवरी की घटना को अत्यंत हृदय विदारक एवं मार्मिक घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक आदित्यपुर के लोग इस घटना के दु:ख से उबर नहीं पाएंगे. आदित्यपुर ने अपने 6 नौजवान बेटों को खोया है. जिसके लिए मेरे पास बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है बस इतना कहना चाहूंगा जब भी उन परिवार को मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हमेशा उनका बेटा और भाई के रूप में खड़ा रहूंगा.

उन्होंने सरकार से यह मांग किया हैं कि सभी मृतक के आश्रितों को एक-एक सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान की जाए. जिससे परिजनों की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सके.

इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ फौजी शैलेंद्र सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, गजेंद्र झा उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *