• Sat. Feb 21st, 2026

पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय देवदयाल कुशवाहा की छठी पुण्यतिथि मनाई गई 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 18, 2024

 

 

दारु- //झारखंड राज्य के प्रथम कृषि मंत्री व सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे दिवंगत देव दयाल कुशवाहा की 6 वीं पुण्य तिथि मनाई गई । इस मौक़े पर उनके झुमरा स्तिथ आवास मे एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजली दी गई और उनके द्वारा गरीब, पिछड़े जरूरतमंद लोगो के लिए किये गये कार्य को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा लिया। इस अवसर पर बड़कागाव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने उन्हे गरीबो का सच्चा साथी बताते हुए उनके साथ बिताये गये पलो को याद किया। भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने उन्हे अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि उनकी यादे आज भी उनके दिलो मे है। राजनीति के दौरान उनके साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था उनसे उन्हे हमेशा एक अभिभावक का प्यार और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौक़े पर दिनेश कुशवाहा,इंद्रनारायण कुशवाहा,अजय साहू, बिनोद झुनझुनवाला, जय नारायण प्रसाद,रामचंद्र प्रसाद,केपी ओझा,सुधीर कुशवाहा,बिनोद कुशवाहा, श्री झा , जयप्रकाश दयाल, अशोक कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, बलदेव बाबू, अरविंद पप्पू,प्रेमचंद देव , राजन सिन्हा,बसंत नारायण , रामनारायण कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *