• Mon. Mar 2nd, 2026

प० बंगाल कुल्टी कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, कुल्टी ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व नियामतपुर के स्टेशन रोड स्थित पाटीॅ कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई और उन्की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। वहीं कुल्टी के रांचीग्राम में अल्पसंख्यक सेल के इम्तियाज खान के नेतृत्व में राजीव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास ने कहा कि देश को आधुनिक बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका राजीव गांधी ने निभाई। मेट्रो रेल राजीव गांधी की देन हैं। देश को आधुनिक बनाने में उन्के कार्यालय में बहुत से काम किए गए और जो कोई भी सरकार आइ, उसी आधुनिकता को नया रंग दिए। गांधी परिवार से सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश के लिए शहीद हो गए। उन्की स्मृति आज भी लोगों के जेहन में हैं।

इस अवसर पर बाबन लायक, एमडी सिराजुल, नवाब, सूरज साव, सौभन सिन्हा, विशाल चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *