• Sat. Feb 14th, 2026

पत्रकार स्वर्गीय उपेंद्र नाथ मालाकार की 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2025

बड़कागांव के दिवंगत पत्रकार उपेंद्रनाथ मालाकार की आठवीं पुण्यतिथि एसएस चौरसिया रेसीडेंसी स्थित विकास रंजन के आवास में मनाई गई। इसकी अध्यक्षता पत्रकार उग्रसेन गिरी ने किया। जबकि संचालन सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी ने किया। पत्रकारों ने स्वर्गीय मालाकार के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं 1 मिनट का मौन धारण किया।पुण्यतिथि के मौके पर पत्रकारों ने उपेंद्रनाथ मालाकार के पत्रकारिता जीवन के कार्यकाल पर प्रकाश डाला।

 

वहीं वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि उपेंद्रनाथ मालाकार अपने जीवन काल में पैदल एवं साइकिल से क्षेत्र की भ्रमण करते हुए समस्याओं एवं समाचार का संकलन करते थे,इनसे आज भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। मौके पर पत्रकार उग्रसेन गिरी, उमेश दांगी, शिव शंकर कुमार, संजय सागर, दीपक सिन्हा, पिंटू कुशवाहा, अमित मालाकार,विकास रंजन, दिनेश कुमार ,राज किशोर सोनी, बसंत महतो, अशीष साव, पंकज ठाकुर, बिरेंद्र कुमार ,रंजीत साव, मोहम्मद मोईन, जुबेर आलम, शिवनारायण साहू,

सहित अन्य लोग शामिल थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *