• Fri. Feb 27th, 2026

बलियापुर में शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि मनी 

admin's avatar

Byadmin

Jun 11, 2025

 

बलियापुर: शहीद विभूति महतो स्मारक समिति की ओर से बुधवार को विभूति मैदान में शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि मनायीं गई। पूर्व विधायक आनंद महतो ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मशाल जुलूस बलियापुर चौक समेत विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि विभूति महतो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी। पुलिस के गोली का शिकार हुए। आज भी देश एवं समाज में व सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है।

कहा कि थाना परिसर में चलंत राशन दुकान पुलिस का संरक्षण में चल रहा था। जिसका लोगों ने विरोध किया। कहा कि लोगों के विरोध के सामने पहले दुकानदार को आना चाहिए था। लेकिन पुलिस न आकर गोली चलाना शुरु कर दिया। गोली चलाने के लिए मजिस्ट्रेट का होना जरूरी था। कानून को ताक में रखकर पुलिस ने गोली चलाया और उसी गली में विभूति महतो शिकार हुए। ऐसी स्थिति में शहीद विभूति महतो की प्रासंगिकता और बढ़ी है।

कहा कि पुलिस के जुल्म को रोकने के लिए आम लोगों को रोड पर उतरने की जरूरतहै। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, कार्तिक हाड़ी, वृंदा पासवान, सुरेश प्रसाद, आनंदमयी पाल, जंग बहादुर महतो, देवाशीष पांडेय, अविनाश महतो, भोला, कृष्णा दां, शिवप्रसाद महतो, लखन गोराई, मदन महतो, राणा चटराज, सतेन्द्र महतो, रघुनंदन सिंह, दिलीप महतो, शीतल दत्ता, भोलानाथ महतो, मेघू महतो, गणेश महतो, सीमा देवी, अमोद बाउरी, फटीक मंडल, राजा रवानी, जयजीत मुखर्जी, प्रभाष पाल, हीरालाल मोदक, सफीक अंसारी, लालमोहन महतो, विजय रजक, मुन्ना सिंह,

देवाशीष पांडेय, संतोष महतो, अधर सहिस, काशीनाथ मंडल, स्वपन कुमार महतो, शेखर महतो, रविन्द्र महतो, रामप्रसाद बाउरी, बमकेश गोराई, भोलानाथ महतो, अनिल महतो, अरविंद महतो, संजीत महतो, प्रेम महतो, हीरालाल महतो, रतन महतो, लालमोहन महतो, त्रिलोचन महतो, मिथुन महतो, लालचंद महतो आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *