
इस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया गया कि 11 मई 2025 मुगमा एरिया जी एम ओम प्रकाश चौबे जी से मौखिक रूप से कई बिंदुओं पर बात हुई थी मुगमा एरिया अंतर्गत चल रहे अवैध कोयला का धंधा बंद कर उन सभी कोल माफियाओं के ऊपर केस करने की बात कही गई थी।

मुगमा एरिया अंतर्गत कई ऐसे जंगल है जहां जंगल के पेड़ पौधे को काटकर कोयला का अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए कुआं खोदा गया है वैसे लोगों पर भी कानूनी करवाई करने का बात कही गई थी परंतु इस प्रकार की कोई भी कार्रवाई क्षेत्र में देखने को नहीं मिल रही है। उल्टा और क्षेत्र मे धड़ल्ले से रात दिन कोयला का अवैध कारोबार हो रहा है और साथ ही कहीं भी कोयला का ट्रक पलटी मार जाता है लेकिन उस पर केस नहीं किया जा रहा है कि आखिर कोयला कहां से आया किसके द्वारा आया ।

कोयला माफियाओं के द्वारा षड्यंत्र करके ग्रामीणों को भड़का कर मुखिया दिनेश सिंह और राजद के वरिष्ठ नेता तारा पदो धीवर के ऊपर जानलेवा हमला किया जा रहा है और पुलिस मुख्य दर्शक बनकर बैठी हुई है मुगमा एरिया के अधिकारी मुख्य दर्शक बनकर बैठे हुए हैं ।
आज ऐसी स्थिति बनी है कि मेरे ऊपर भी कभी भी इन कोयला माफियाओं के द्वारा जानलेवा हमला हो सकता है।
आज मुगमा एरिया के जी एम साहब को युवा राष्ट्रीय जनता दल के पैड पर लिखित रूप से 6 सूत्री मांगों को दिया गया है और साथ ही 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है अगर 7 दिन के अंदर में इस 6 मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो युवा राष्ट्रीय जनता दल आंदोलन के लिए बाध्य होगा और जीएम साहब का प्रत्येक दिन उनका पुतला दहन करने का काम मुगमा एरिया के कार्यालय के समीप करने का काम करेगा और इन सभी चीजों के जिम्मेवार मुगमा एरिया के जीएम साहब होंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
