• Sat. Feb 14th, 2026

राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस 

admin's avatar

Byadmin

Apr 24, 2025

 

*रिपोर्ट अंतर्कथा ब्यूरो*

सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले की घोर निन्दा करते हुए निर्दोष लोगों की गई जान के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया.

इस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया गया कि युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा 4 मई को युवाओं का कार्यशाला चिरकुंडा सेलिब्रेशन हॉल में लगाया जा रहा है।
युवा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस कार्यशाला से राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं का विकास होगा साथ ही संगठन का भी विस्तार होगा कार्यशाला क्षेत्र में संगठन को मजबूती देगा और आने वाले समय में संगठन और भी व्यापक रूप लेकर के पूरे धनबाद जिला में उभरने का काम करेगा ।

आज प्रदेश कमेटी की एक टीम सेलिब्रेशन हाल चिरकुंडा आकर के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम का जायजा लिया है इस कार्यशाला से राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और लोग इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने का काम करेंगे।

आप सभी को ज्ञात हो कि 4 मई 2025 को अपने पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सह झारखंड प्रभारी माननीय जयप्रकाश नारायण जी के साथ-साथ झारखंड के श्रम एवं नियोजन और उद्योग मंत्री माननीय संजय प्रसाद यादव जी और देवघर विधायक माननीय सुरेश पासवान जी साथ ही युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय रंजन यादव जी अपने पूरे टीम के साथ चिरकुंडा में उपस्थित रहेंगे ।

इस मौके पर राजद के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रदेव प्रसाद यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव सुनीता सिंह श्रम प्रकोष्ठ, प्रदेश प्रधान महासचिव अनुसूचित जाति नवल किशोर पासवान, प्रकाश चंद्रवंशी युवा जिला उपाध्यक्ष, उपेंद्र यादव नगर अध्यक्ष, बिट्टू साव युवा नगर अध्यक्ष, बबलू शर्मा युवा जिला मीडिया प्रभारी, दीपक सिंह युवा जिला सचिव, लाला गिरी युवा जिला कोषाध्यक्ष, एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, मोहम्मद नौशाद अख्तर, सुनील रजक, मोहम्मद गुलजार अंसारी, लक्ष्मण यादव, अजीत वर्मा, हरप्रीत सिंह, देवेंद्र यादव और अन्य गणमान्य कार्यकर्ता करता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *