
रांची. पहलगाम पर दिए अपने बयान के संबंध में नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपना पक्ष रखा।

सुदिव्य सोनू ने कहा कि उन्होंने ‘तंज’ की भाषा में हिमाचल प्रदेश के सीएम का इस्तीफा मांगा था। सुदिव्य सोनू ने कहा कि राजनैतिक जमात में तीन तरह के लोग है, पढ़े लिखे लोग, अनपढ़ लोग और उजड्ड लोग।

28 निर्दोष नागरिको के मारे जाने के बाद भी मीडिया किसी की नैतिकता और जवाबदेही तय नहीं कर पा रही है। पठानकोट एयरबेस हमले के बाद भी जवाबदेही नहीं तय हुई, पुलवामा हमले के समय पर भी केंद्र सरकार से किसी ने सवाल नहीं पूछा।
सुदिव्य सोनू ने कहा कि इतना बड़ा हमला हुआ है, देश शोक में है मगर अबतक देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा नहीं की गयी है। बदले हुए ‘नए भारत’ में नेताओ की जवाबदेही तय नहीं होती।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने मेरे बयान को फूहड़ बताया। भाजपा से पूछना चाहता हूं कि बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने झारखंड से लगने वाली अंतराष्ट्रीय सीमा का जिक्र किया, भाजपा उन्हें याद दिलाएं कि झारखंड की सीमा से कोई अंतराष्ट्रीय सीमा नहीं लगती। जब पत्रकार नेताओ का काम करने लगे, तो नेताओ को भी पत्रकार का काम करना पड़ेगा।
सुदिव्य सोनू ने कहा कि जम्मू कश्मीर तो केंद्र शासित प्रदेश है, ऐसे में महबूबा मुफ़्ती तो जवाब नहीं देंगी। देश के आंतरिक सुरक्षा की जवाबदेही जिनपर है, अगर वह जवाब नहीं देगा, तो क्या हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जवाब देंगे? देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री तीनो भारतीय जनता पार्टी से है। ऐसे में भाजपा देश के नागरिको को जवाब दे, कि इतना बड़ा सिक्योरिटी फेलियर कैसे हुआ ?
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
