• Thu. Feb 5th, 2026

द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला के आदित्यपुर पत्रकार द्वारा मानवता दिखाते हुए डेढ़ महीने से गुम हुई लड़की को पुलिस के सहयोग से सकुशल बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 4, 2026

आदित्यपुर। द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर पत्रकार नवीन प्रधान और सुमित सिंह मानवता दिखाते हुए. डेढ़ महीने से लापता युवती जानकी प्रधान को पुलिस के सहयोग से सकुशल टाटानगर स्टेशन से बरामद किया। जानकी प्रधान सोशल मीडिया के माध्यम से झूठे प्रेम के चूंगल में फंस चुकी थी और एक भिन्न सामुदायिक लड़के के साथ दिल्ली चली गई थी।

जानकी के भाई मिथुन प्रधान अपनी बहन की तलाश में डेढ़ माह से दर-दर भटक रहे थे।मिथुन ने पत्रकार सुमित सिंह और नवीन प्रधान से संपर्क किया। दोनों पत्रकारों ने खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होते ही पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने युवती के लोकेशन को ट्रेस किया और पता चला कि वह दिल्ली में हैं। वही दो दिन बाद युवती के भाई को जानकी प्रधान ने फोन कर बताया कि टाटा नगर स्टेशन में पहुंची है।

पत्रकार सुमित सिंह और नवीन प्रधान ने अपनी निजी वाहन से जानकी के भाई को अपने साथ बैठाकर टाटानगर स्टेशन ले गए, जहां उन्होंने लड़की की खोजबीन की। लड़की स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 स्थित कोरियर यार्ड के समीप बैठी मिली। इसके बाद लड़की का हाल-चाल जाना गया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने लड़की को अपने साथ लेकर थाना पहुंची और उनके परिवार को सकुशल सौंप दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *