
बलियापुर: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने झारखंड के नगर विकास विभाग के मंत्री को पत्र प्रेषित कर बलियापुर प्रखंड क्षेत्र के करमाटांड़ पंचायत में नगर निगम धनबाद द्वारा प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थल को परिवर्तन करने की मांग किया है। विधायक श्री महतो ने नगर विकास विभाग के मंत्री को दिए पत्र में कहा है कि करमाटांड़ पंचायत के ग्रामीणों एवं बलियापुर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष ने अलग-अलग आवेदन धनबाद के उपायुक्त को देते हुए करमाटांड़ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध कर चुके हैं। वहीं बलियापुर के अंचल अधिकारी को भी ग्रामीणों ने आवेदन देकर नगर निगम के प्रस्तावित उक्त योजना का विरोध किया जा चुका है। विधायक श्री महतो ने नगर विकास मंत्री को दिए पत्र में कहा है कि जिस स्थान पर नगर निगम द्वारा उक्त योजना के लिए जमीन प्रस्तावित किया गया है उक्त स्थान के ठीक बगल में नया प्राथमिक विद्यालय आमटांड़ संचालित है। इसके बगल में घनी आबादी निवास करती हैं। वहीं इसके अगल-बगल खेती जमीन है। ग्रामीणों के असंतोष को देखते हुए विधायक श्री महतो ने नगर विकास मंत्री से नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थल में परिवर्तन की मांग किया है। झामुमो नेता राजेन्द्र किस्कू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थल को परिवर्तन करने की मांग की।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
