• Tue. Feb 17th, 2026

वार्ड 20 से प्रभावती देवी ने खरीदा नामांकन पत्र, मजबूत प्रत्याशी के रूप में उभरीं

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 30, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 से लगातार तीन बार पार्षद रहे वीरेंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती प्रभावती देवी ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 20 से नामांकन पत्र खरीदा है।

नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही वे वार्ड 20 की एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में सामने आई हैं। इस अवसर पर श्रीमती प्रभावती देवी ने कहा कि वे वार्ड 20 के सभी नागरिकों को अपने परिवार का सदस्य मानती हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पति श्री वीरेंद्र गुप्ता एवं पुत्र सावन गुप्ता ने सदैव वार्ड 20 की जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है और दिन-रात लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जनता के इसी प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद के कारण उनके परिवार को लगातार जनसमर्थन मिलता रहा है। श्रीमती देवी ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनका पूरा परिवार वार्ड 20 के प्रत्येक नागरिक की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा तथा जनहित से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया जाएगा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *