• Fri. Mar 6th, 2026

Adityapur : प्रभात पार्क में 11 हजार वोल्ट के तार में शॉर्ट सर्किट से आग, एक झुग्गीनुमा दुकान जलकर खाक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 6, 2026
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क में शुक्रवार सुबह लगभग 4:20 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि एक झुग्गीनुमा दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से आसपास की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही निर्वाचित वार्ड पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए अग्निशमन विभाग को धन्यवाद दिया। वहीं सूचना मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *