• Tue. Feb 17th, 2026

मुखिया सुलेखा कुमारी के नेतृत्व में साढ़ पंचायत में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई प्रभातफेरी।

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2025

 

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सांढ़ पंचायत में मुखिया सुलेखा कुमारी के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान चलाकर सम्पूर्ण पंचायत को नशामुक्त करने का निर्णय लिया गया। जिसको लेकर सांढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय से शिवाडीह पीएम श्री उच्च विद्यालय तक प्रभात फेरी निकाल कर जागरूक किया गया।

 

मौके पर पूर्व मुखिया भीखन महतो ने बताया कि नशा मुक्त समाज को बनाने में स्वयं की सहभागिता महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि जब लोग स्वयं को नशा से दूर रखेंगे तब घर को नशा से दूर रख सकते हैं जब घर नशा से दूर होगा तो समाज को नशा से मुक्ति दिलाई जा सकती है जिससे हमारा समाज सुदृढ़ व सशक्त होगा।

इसके साथ-साथ उपस्थित सभी महिला पुरुषों ने शपथ लिया कि ना अपने घर में किसी को नशा का सेवन करने देंगे और ना ही अगल-बगल आस पड़ोस में किसी को करने देंगे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल पूर्व मुखिया भीखन महतो, मुखिया सुलेखा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद,

उपमुखिया हेमंती देवी, गिन्नी वर्मा, गुरुदयाल कुमार जिज्ञासु ,राम प्रकाश कुमार, जलसहिया नेहा कुमारी, रेखा कुमारी, विकास कुमार, ममता कुमारी,पिंकी देवी, शिक्षिका उचित्रा सिंह , शिक्षक विष्णु दयाल कुशवाहा, कृष्ण कुमार, दशरथ महतो, उमेश दांगी,प्रमोद कुमार, संगीता कुमारी , के साथ सहिया दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *