• Sat. Mar 7th, 2026

आदित्यपुर : मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्थानियों लोगों ने जमकर की पिटाई, पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को दिया हैं अंजाम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 14, 2024

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग के समीप मोटरसाइकिल चोर को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा.चोर इतने शातिर हैं कि पूर्व में भी कई सारी चोरी के घटनाओं को अंजाम दें चुका हैं.

मोटरसाइकिल मालिक एवं स्थानियों लोगों ने लगाया आरोप 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिते दो दिनों के अंदर 4 से 5 मोटरसाइकिल अविनाश मंडल द्वारा चोरी की गई हैं. जिसमें एक मोटरसाइकिल अविनाश मंडल द्वारा चलाया जा रहा था. तत्पश्चात मोटरसाइकिल मालिक ने उस चोर को पकरने के लिए एक रणनीति तैयार की .रणनीति इतनी शानदार बनायीं गई थीं कि चोर उस चक्रव्यूह में फस गया. जिसके बाद अविनाश मंडल को गम्हरिया लाल बिल्डिंग के समीप धर दबोचा गया . वही पकराने के बाद स्थानियों लोगों ने जमकर पिटाई भी कर दी हैं.

पिटाई करने के बाद स्थानियों लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पे पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले कर चली गई हैं. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *