
बलियापुर: परसबनिया में बुधवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए पुलिस बल के साथ सीमांकन कार्य किया गया। बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि परसबनिया में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार को हस्तांतरित भूमि का सीमांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है l ज्ञात हो कि यह प्लांट हाल सर्वे खाता संख्या 58 पर बनाई जा रही है। यह जमीन अनाबाद झारखंड सरकार की जमीन है l

जमीन नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार को हस्तांतरित की गई है l

कुछ रैयतों के द्वारा जमीन में रैयती दावा किया जा रहा था, जिसे अंचल अधिकारी के द्वारा सत्यापित किया गया और स्पष्ट किया गया कि यह जमीन पूरी तरह अनाबाद, झारखंड सरकार की जमीन है l पूर्व में भी जमीन पर सीमांकन कार्य करने का प्रयास किया गया था। कुछ असामाजिक व्यक्तियों के द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया था, जिसके आलोक में अंचल अधिकारी बलियापुर के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद को पत्र लिखकर पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला बल की मांग की गई थी l पुरुष एवं महिला बल की उपस्थिति में सीमांकन का कार्य किया गया है l जल्द ही इस जमीन पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा l मापी कार्य के समय कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक विरोध किया जा रहा था l स्थल पर कानून को तोड़ने सरकारी कॉलेज में बाधा पहुंचने की का प्रयास करने वालो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी l
सीमांकन के दौरान कुछ व्यक्ति ने रैयतों को भड़काने का प्रयास कर रहे थे l अंचल अधिकारी ने चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। l सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि सिविल ट्रीटमेंट प्लांट मामले में एसडीओ से बात की है। किसानों का रैयती जमीन होने दावा किया है। जांच पड़ताल के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने का बातें कही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
