• Fri. Mar 6th, 2026

हत्या एवं आर्म्स एक्ट के कांड में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

admin's avatar

Byadmin

Aug 20, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोरी गांव में अभियुक्त के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया। समय सीमा के अंदर न्यायालय मे हाजिर होने को कहा है। फरार अभियुक्त माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव निवासी अभिनाश कुमार तथा सोनू कुमार के विरुद्ध ढोल बजाकर घर पर इश्तेहार चिपकाया गया।थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा किया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय में मामला चल रहा है।

इश्तेहार निर्गत कर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा है अन्यथा इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आस-पास के लोगों से भी इसकी सूचना फरार अभियुक्त को देने को कहा है। जिससे कि न्यायालय में समय सीमा के अंदर न्यायालय में उपस्थित हो सके। कोर्ट के द्वारा इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्त को अंतिम चेतावनी दी जाती है कि थाना मे या कोर्ट मे आत्म समर्पण करें अन्यथा कोर्ट के आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *