• Mon. Feb 16th, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बारामुड़ी में निर्मित 320 आवासों का लोकार्पण

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2025

 

 

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

■धनबाद नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बारामुड़ी में निर्मित 320 आवासों का लोकार्पण आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को एक भव्य समारोह में माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार, श्री सुदिव्य कुमार के करकमलों द्वारा किया गया।

 

■यह गरिमामयी आयोजन टाउन हॉल, धनबाद में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी चयनित लाभार्थियों को विधिवत चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, हितग्राहियों एवं नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

■इस अवसर पर धनबाद क्षेत्र के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें माननीय विधायक, झरिया; माननीय विधायक, सिंदरी; माननीय विधायक, धनबाद; माननीय विधायक, टुंडी; माननीय सांसद, गिरिडीह विशेष रूप से सम्मिलित हुए एवं अपने-अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने इस परियोजना को गरीबों को गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर देने वाला बताया।

 

■कार्यक्रम की शुरुआत में नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा द्वारा उद्घाटन भाषण के माध्यम से योजना की संक्षिप्त जानकारी एवं परियोजना की उपलब्धियों का सारगर्भित प्रस्तुतीकरण किया गया।

 

■मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने अपने संबोधन में शहरी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार धनबाद के समग्र विकास हेतु कृतसंकल्प है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में धनबाद को और अधिक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

 

परियोजना का विवरण:

 

कुल स्वीकृत आवास: 320

 

परियोजना लागत: ₹19.64 करोड़

 

परियोजना की मुख्य सुविधाएँ:

 

1. पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन

 

2. समुचित सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था

 

3. स्ट्रीट लाइटिंग

 

4. वर्षा जल संचयन

 

5. हरित वातावरण एवं सामुदायिक ढांचा

 

कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए और नगर निगम द्वारा उनका सम्मान किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *