• Mon. Feb 16th, 2026

Adityapur breaking : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेईई के घर में हुई चोरी, विभाग के कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा अन्य व्यक्ति हुआ फरार, पुलिस के एक सिपाही पर उठ रहे हैं सवाल, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 11, 2024

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिसमें चोरों ने आवास के घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान चोरी कर ली है. एक दिन पूर्वी ही अंतर्कथा की टीम ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में नशा एवं चोरों का अड्डा बाजी करने के संबंध में न्यूज़ संकलन किया था. जिसमें बड़ी दुर्घटना घटने के आशंका जताई थी. जिसमें अधिकारियों की अनदेखी को भी दर्शाया गया था. 

आदित्यपुर थाना से सटे मात्र 10 मीटर दूरी में ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जे ई रविंद्र नाथ पूरण के घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं. जिसमें दो एलईडी टीवी, सिलाई मशीन मोटर एवं अन्य वस्तु को चोरी कर ली गई है. चोरी करते वक्त एक व्यक्ति को रंगे हाथों भी पकड़ा गया है वहीं अन्य व्यक्ति सूरज कुमार पासवान आवास के कर्मचारियों की सोर गुल सुनते ही वहां से भाग निकले हैं. जिसे थाने में सौंप दिया गया हैं. इस सम्बन्ध में जे ई रविंद्र नाथ पूरण जी ने जानकारी दी कि चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. जिससे आवास रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सूत्र बताते हैं कि एक दिन पूर्व ही सूरज कुमार पासवान को चाय दुकान से चोरी के मामले में पुलिस द्वारा पकड़ा गया था.जहाँ एक सिपाही ने आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह को बिना सूचित करते ही छोड़ दिया गया था.

सूत्रों से मिली जानकारी का अनुसार सिपाही का कई आपराधिक छवि के व्यक्ति से अच्छी तालमेल है. अक्सर कई सारे मामले में थाने में हस्तक्षेप करते हुए दिखाई देते हैं.

क्या हैं पेयजल स्वच्छता विभाग का मामला ?

बीते कई सालों से कॉलोनी का बाउंड्री वॉल टूट जाने से नशेड़ियों एवं अड्डे बाजों का हब बन चुका है. नशेड़ी ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ बाहर से खरीद कर खाली पड़े मकानों में नशा का आनंद उठाते हैं साथ ही आसपास के दुकानों व घरों में चोरी करने की योजना बनाते हैं. कॉलोनी परिसर में नशेरियों का अड्डा बढ़ जाने से कॉलोनी वासी काफी चिंतित एवं परेशान है. कॉलोनी की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि कर्मचारी अपना आवास छोड़कर बाहर में अलग जगहों में शिफ्ट हो रहे हैं. किसी भी कर्मचारी को शादी या अन्य तरह के उत्सव में शामिल होने के लिए बाहर जाना होता है तो सोच समझ कर ही उस उत्सव एवं पार्टी में शामिल होने जाते हैं. विलंब हो जाने से चोरी का डर कर्मचारियों के मन में सताते रहता है.

पूर्व में भी आवास एवं गोदाम में हो चुकी है चोरी

हाल ही के दिनों में कर्मचारियों के आवास एवं सरकारी गोदाम में चोरी की घटना घटित हुई थी. जिसमें चोरों द्वारा गोदाम से लाखों रुपयें के समान चोरी कर ली गई थी. मगर इतनी सारी घटना घटित होने के बावजूद भी पीएचईडी विभाग के वरीय अधिकारियों का ध्यान इस पर नहीं जाना काफी चिंता का विषय बन चुका है. अगर ससमय पर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है.

किस तरह की पहले मिलती थीं सुविधा?

कई सालों पहले कर्मचारियों के सुविधा के लिए रात्रि में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की जाती थी. कॉलोनी परिसर में प्रवेश करने के लिए एक रजिस्टर्ड मेंटेन किया जाता था. आने जाने वालों पर नजर रखी जाती थी. मगर यह सारी सुविधा बंद हो गई है. आज के दौर में सिर्फ अधिकारियों को ही इस तरह की सुविधा मिल रही है.

बाजार के सब्जी विक्रेता बना रहे हैं शौच

बाजार के सभी सब्जी विक्रेता कॉलोनी को शौचालय में तब्दील कर चुके हैं. दिन हो या रात कॉलोनी में प्रवेश करके शौच करते हुए दिखाई देते हैं .


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *