
(नवादा):-सड़क हादसों में कमी लाने को लेकर जिला प्रशासन एवं डीलर एसोसिएशन नवादा ने नो हेलमेट, नो पेट्रोल का आदेश कुछ माह पहले जारी किया था। परंतु पेट्रोल पंप के संचालक आदेश को लेकर सजग नहीं दिख रहें हैं। साथ ही साथ ज्यादातर दुपहिया वाहन चलाने वाले लोग हेलमेट की महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं। जिसके कारण भी अधिकांश पेट्रोल पंप पर इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा रहा है, जबकि कई बार सरकारी बैठकों में नो हेलमेट, नो पेट्रोल का निर्देश पेट्रोल पंप के संचालकों को दे चुके हैं। लोगों की माने तो कुछ दिन तक यह चलता है। फिर लोग इसे अमल नहीं करते। हालांकि अधिकारी व पेट्रोल संचालकों ने यह निर्णय जिले में सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों की संख्या कम करने के लिए लिया था। परंतु बाइक चालक आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अभी भी पेट्रोल पंप के संचालक नो हेलमेट नो पेट्रोल का बोर्ड लटका चुके हैं।पर बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को भी पेट्रोल दे देते हैं।यह हाल कमोबेश जिले के सभी पेट्रोल पंप का है। इस बाबत पंप संचालको से पूछा गया तो बताया कि उनके ओर से भी निर्देश दिया गया है। बोर्ड पर जानकारी दी गयी हैं। लेकिन कुछ बाइक सवार इसका उल्लंघन कर रहे हैं।पेट्रोल नहीं देने पर मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।इसके लिए जिला प्रशासन को सख्त होने की जरूरत है।

इस संदर्भ में जागरण पंचायत क्लब के सहवाजपुर पंचायत के अध्यक्ष उपेंद्र राजवंशी ने बताया कि इसके लिए पुलिस प्रशासन सहित आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। हेलमेट की महत्व को लोग समझेंगे तभी हेलमेट पहनना सुनिश्चित करेंगे।

क्या कहते हैं बाइक्स चालक
5 किलोमीटर की दूरी तय कर हमें विद्यालय जाना पड़ता है प्रतिदिन हेलमेट लगाकर ही जाते हैं। जिससे ठंड के साथ-साथ अपने आप को सुरक्षित रहते हैं।
निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक, पिंटू कुमार
अपने गांव झिकरूआ से कौआकोल लगभग 70 किलोमीटर की दूरी बाइक से ही करते हैं। परंतु हेलमेट पहनकर ही बाइक चलते हैं। यह हमारे लिए सुरक्षा कवच है।
सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक, विकास कुमार यादव
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
