• Fri. Mar 6th, 2026

प्रेमिका से बात करने से रोका तो शौहर ने बीवी को पेट्रोल डालकर फूंका

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 16, 2024

 

 

बेतिया : बिहार के बेतिया में एक पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की. पत्नी 8 महीने की गर्भवती है और उसका झुलसी हालत में इलाज चल रहा है. स्थानीय लोग और परिजन आरोपी पति को रस्सी में बांधकर जीएमसीएच लेकर पहुंचे. महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई. चेहरा, हाथ और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया.

 

पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश :

 

पेट्रोल छिड़ककर जलाने की वजह से महिला कुछ ही सेकेंड में आग का गोला बन गई. उसके शोर करने से परिजन और स्थानीय लोग कमरे की ओर भागे. उसे झुलसी हालत में लेकर स्थानीय पीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद GMCH भेज दिया. पत्नी 8 महीने की गर्भवती भी है.

 

जिंदगी के लिए जंग लड़ रही विवाहिता :

 

झुलसी महिला के पिता ने बताया कि उसके दामाद का किसी दूसरी लड़के से अफेयर था. इस बात का हमेशा से मेरी लड़की विरोध करती थी. कल दे रात फोन से मेरा दामाद लड़की के साथ फोन पर बात कर रहा था. मेरी बेटी ने विरोध किया उसने पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया. शोर होने पर स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया और मेरी बेटी को अस्पताल पहुंचाया.

 

पुलिस कर रही जांच :

 

वहीं हैवान पति को स्थानीय और परिजन रस्सी बांध अस्पताल में रखे हुए थे. घायल महिला जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. मौके पर पहुंची मझौलिया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जख्मी महिला को इलाज चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

*”पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थिति सामान्य होने पर महिला का बयान लिया जाएगा. आरोपी को घरवाले रस्सी में बांधकर लाए थे, उसे छुड़ाया गया और कस्टडी में लिया गया.”- अखिलेश कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष, मझौलिया*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *