
सरायकेला के पत्रकार और शिक्षाविद नविन प्रधान को उच्च शिक्षा और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एम. बी. आर फाउंडेशन तथा मैजिक एंड आर्ट्स यूनिवर्सिटी दिल्ली फरीदाबाद द्वारा डॉक्टरेट की मानद डिग्री से सम्मानित किया गया है।

नविन प्रधान ने अपनी मास कॉम की पढ़ाई दिल्ली के आई आई एम एम कॉलेज से पूरी की है और उन्होंने एम एंड ए यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से आगे की शिक्षा प्राप्त की। वे अनेक राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं और संचार सिद्धांतों, मीडिया अनुसंधान विधियों, संचार के सामाजिक-सांस्कृतिक-राजनीतिक प्रभाव, और पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क, डिजिटल मीडिया जैसे विभिन्न मीडिया क्षेत्रों पर शोध करते रहे हैं।

कोविड के समय में नविन प्रधान की रिपोर्टिंग ने कई लोगों की मदद की और उनकी खबरों की काफी सराहना मिली थी, जब लोग अपनों से मिलने से भी दूर भागते थे। उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। सम्मान समारोह 13 अगस्त में फरीदाबाद में आयोजित हुआ था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
