रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी पुटकी।पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री नगर कालोनी के रहने वाले टेम्पू चालक ललन पासवान ने अपने ही पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतिका मीरा देवी छठ पूजा में अपने मायके 2 नंबर गोपालीचक गई हुई थी , शुक्रवार की रात को पति ललन पासवान अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर पुटकी श्रीनगर अपने आवास आ गए एवं रात में ललन पासवान बच्चों को अपने से अलग दूसरे कमरे में सोने के लिये भेज दिया , शनिवार की अहले सुबह क़रीब 5 बजे बच्चे सोकर उठे तो देखा कि घर के सारे लाइट बंद है और घर मे अंधेरा पसरा हुआ है जब बच्चे ने लाइट जलाया तो देखा की दूसरे कमरे की फर्स पर खून बिखरे हुए है और उसकी माँ मीरा देवी के ऊपर चादर से ढके हुए थे । जब पुत्र लख्खी पासवान उम्र 13 वर्ष व छोटा पुत्र अक्षय पासवान उम्र 7 वर्ष ने चादर उठा कर देखा तो माँ के सर फटे हुए थे और खून निकल रहे थे। बच्चों के पिता ललन पासवान घर में नहीं था , जब बच्चे घर से बाहर जाने लगे तो दरवाज़ा बाहर से बंद था बच्चे द्वारा हो हल्ला करने पर पड़ोसियों व सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले लोगो ने आवाज सुन घर का बंद दरवाज़ा खोला गया ,तब बच्चे ने अपने मामा को फ़ोन कर घटना के बारे में बताते ही मृतिका मीरा देवी के के भाई श्री नगर पहुँच एम्बुलेंस मंगा एसएन एमएमसीएच अस्पताल धनबाद ले जाया गया जहाँ चिकित्सको द्वारा जांच के उपरांत मीरा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर मृतिका मीरा की माँ ने बताया की वे अपनी बेटी मीरा की शादी 15 वर्ष पूर्व ललन पासवान के साथ किया था और वह आये दिन शराब पी कर मेरी बेटी मीरा को मारपीट प्रताड़ित किया करता था छठ पूजा में मेरी बेटी 2 नंबर गोपालीचक आयी थी तभी उसका पति ललन पासवान शुक्रवार की रात क़रीब 9:30 बजे उसे बहला फुसला कर पुटकी श्रीनगर ले गया और बोला की कल वापस पहुँचा देंगे और अब से मारपीट नहीं करेंगे । उसके बाद आज सुबह घटना की यह जानकारी मिला की ललन ने मीरा की बेरहमी से हत्या कर दिया और घर से फरार हो गया है। मृतिका मीरा का शव दोपहर में अन्त्य परीक्षण के बाद 2 नंबर गोपालीचक उसके मायके लाया गया जिसे विधि विधान के बाद अंतिम संस्कार के लिए दामोदर नदी स्थित तेलमच्चो घाट ले जाया गया। मृतिका के दोनों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वही परिजन बच्चों को ढांढस बंधा रहे हैं। वहीं मृतिका के भाई सिकन्दर पासवान के बयान पर पुटकी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर घटना के फरार आरोपी ललन पासवान की तलाश सरगर्मी से कर रही है। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation निरसा में सांसद ने कहा, अगर अपर्णा जीतती हैँ तो निरसा की सभी बंद फैक्ट्री मोदी जी से कहकर फिर चालू कराएंगे एनडीए की झरिया प्रत्याशी रागनी सिंह ने जारी की घोषणा पत्र, गोगो दीदी, रोजगार, स्वास्थ्य,शिक्षा,पानी, बिजली की मिलेगी सुविधा, होगा क्राइम कंट्रोल