• Sun. Mar 1st, 2026

म्यूटेशन के लिए नहीं करें आम लोगों को परेशान – उपायुक्त

admin's avatar

Byadmin

May 11, 2025

 

धनबाद| म्यूटेशन के लिए अंचल कार्यालय आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें। म्यूटेशन के लिए जेन्युइन सेल डीड तथा संपत्ति पर खरीदार का पोजेशन पर्याप्त है। संपत्ति का प्लॉट नंबर, खाता संख्या, मौजा सहित अन्य विवरण की जांच रजिस्ट्री के समय की जाती है।

 

यह बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने शनिवार को माननीय उच्च न्यायालय, सिविल कोर्ट, एनजीडीआरएस पोर्टल, अंचलों सहित अन्य विभागों में लंबित विभिन्न मामलों की समीक्षा के क्रम में सभी अंचल अधिकारियों को दिया।

 

उपायुक्त ने कहा कि हर सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में दूर दराज से लोग म्यूटेशन के लंबित मामले लेकर आते हैं। जबकि म्यूटेशन जैसे मामले राइट टू सर्विस में आते हैं। आवेदक को बिना कारण परेशान करने से जिला प्रशासन की छवि घूमिल होती है।

 

उपायुक्त ने सक्सेशन म्यूटेशन के लिए सभी अंचलों में कैंप लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सक्सेशन म्यूटेशन हो जाने से जमीन विवाद के मामले कम होंगे।

 

सीमांकन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार में ऐसी शिकायत भी आती है कि राशि का भुगतान करने के बाद भी अमीन, जमीन की मापी करने नहीं जाते हैं। मापी कर लेते हैं तो उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड नहीं करते हैं। उन्होंने ऐसे अमीन पर कार्रवाई करने तथा सही फॉर्मेट में तथा मंतव्य के साथ एनजीडीआरएस पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को लोगों की शिकायत सुनने, प्रखंड एवं अंचल के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, वहां धरना या प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने माननीय न्यायालय में लंबित मामले, ई-रेवेन्यू कोर्ट सहित अन्य की समीक्षा की। साथ ही माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करने, मुकदमों में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने, अंचल में प्राप्त पत्रों की लगातार समीक्षा करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

 

बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *