
बलियापुर: आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र ढांगी में सीआरपीईपी प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के 24 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। आरसेटी के निदेशक अभिनाश चन्द्रा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। दूसरी ओर ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण शुरू किया गया। जिसका उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में 35 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आंचलिक प्रबंधक ने कहा कि व्यवसाय करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया धनबाद ऋण देने के लिए तैयार है।

मुखिया बीडी महतो की उपस्थिति में धनरोपनी का कार्य शुरू


बलियापुर:क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण किसानों के खेतों में बिचड़े तैयार नहीं हो सके हैं. जिससे क्षेत्र में धान रोपनी का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाई है. गुरुवार को बड़ादाहा पंचायत के मुखिया बीडी महतो की उपस्थिति में क्षेत्र के बड़ादाहा गांव में किसान अमूल्य चरण महतो के द्वारा पंचाटी के साथ अपने खेत में धान रोपनी की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया बीडी महतो महतो समेत गांव के अनेक लोग मौजूद थे। गांव में धान रोपनी का कार्य शुरू होने से किसानों में हर्ष है।
बलियापुर में भाजपा ने गुरुओं को किया सम्मानित

बलियापुर:गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार को धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बलियापुर क्षेत्र के कई शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। बलियापुर के प्रतिष्ठित अवकाश प्राप्त शिक्षक ओमयो कांति सरकार, साधन कुमार चट्टोपाध्याय, प्रो वरुण सरकार, रामानुज प्रसाद, बलियापुर बजरंगबली मंदिर के पुजारी समेत अन्य कई प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ग्रोवर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, गूहीराम पाल, शैलेंन मंडल, अशोक कुंभकार, सुबल गोराई, कार्तिक धीवर आदि थे।
बलियापुर में बारिश से दर्जनों कच्चे घर गिरे

बलियापुर: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बलियापुर के ग्रामीण इलाके में मिट्टी के कच्चे मकान के ध्वस्त होने का सिलसिला जारी है बारिश के कारण गुरुवार को क्षेत्र के सिंदूरपुर गांव के कमरुद्दीन अंसारी का मिट्टी का घर का दिवार धाराशाही हो गया। इसी प्रकार बेड़ा नियामतपुर गांव के अब्दुल जब्बार एवं कुशबेरिया स्थित मल्लिक टोला की सविता देवी का मिट्टी का घर का दिवार बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। बलियापुर नीचे टोला के सुबोध धीवर का कच्चा गिर गया। लगातार बारिश से कच्चा घर एवं दीवाल के गिरने एवं ध्वस्त होने से लोगों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों को रहने की समस्याएं उत्पन्न होने लगी है। क्षेत्र में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण घर एवं दीवाल ध्वस्त होने से लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
