• Sat. Feb 14th, 2026

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तिथियों का किया ऐलान

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2025

 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 20 मई से 22 मई तक पूरे राज्य में आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा 789 केंद्रों पर होगी, जिसमें लगभग 3.55 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों से 5 विषयों में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, हर विषय के लिए 40 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जिनके उत्तर विद्यार्थी OMR शीट पर देंगे। परीक्षा 2 पालियों में होगी पहली पाली सुबह 10:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।

 

विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड 13 मई से जैक की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में 4 विषयों में पास होना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। जैक सचिव जयंत मिश्रा ने जानकारी दी कि इस बार परीक्षा में प्रत्येक विषय के लिए 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन भी किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन इसे तय फॉर्मेट में भरकर जैक को भेजेगा। यह 23 मई से 31 मई के बीच वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

 

परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिलों के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। परीक्षा खत्म होने के बाद OMR शीट समय पर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। भले ही CBSE की तुलना में यह परीक्षा थोड़ी देर से हो रही है, लेकिन जैक ने जून के तीसरे सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *