• Tue. Mar 10th, 2026

तीन मंजिला फ्लेट में गिरने से बलियापुर के मजदूर की मौत, शव को ले प्रदर्शन 

admin's avatar

Byadmin

Jun 4, 2025

बलियापुर: कुसुम बिहार धनबाद में बुधवार को बलियापुर के सिंगियाटांड़ निवासी सुधीर महतो के 37 वर्षीय पुत्र उत्तम महतो की मौत तीन तल्ला फ्लैट से गिरने से हो गई। फ्लैट में मौजूद मजदूरों ने उसे शहीद निर्मल शहीद मेमोरियल अस्पताल धनबाद में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर बलियापुर से काफी संख्या में लोग शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद पहुंचे। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को बलियापुर निवासी व फ्लैट मालिक कुलदीप अग्रवाल के घर शव लाकर शव के साथ प्रदर्शन करने लगे। समाचार लिखे जाने तक मुआवजा के लिए वार्ता चल रही है।

कैसे घटी घटना — मृतक सिंगियाटांड़ निवासी उत्तम महतो धनबाद कुसुम बिहार में कुलदीप अग्रवाल के तीन मंजिला फ्लैट में पाइपलाइन का कार्य कर रहे थे। इसी बीच तीन मंजिला भवन से गिरने से उसकी मौत हो गई।

गांव में मातम — उत्तम महतो के मौत के बाद सिंगियाटांड़ में मातम छा गया हैं। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी लक्ष्मी देवी समेत परिवारवालों का रो-रो कर बूरा हाल है।

मुआवजा को ले वार्ता — देर रात को केन्दुआटांड़ कुलदीप अग्रवाल के आवास के बाहर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को ले ग्रामीण डटे हुए हैं। मौके पर आशीष महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, शत्रुघ्न महतो, मुर्तेज अंसारी, रमजान अंसारी, पूरूषोत्तम महतो, गौतम महतो, मुक्तार अंसारी, लाला अंसारी, दिलीप महतो, उमेश महतो, निर्मल राजवाड़ा ईश्वर मरांडी रमजान अंसारी वसीम अंसारी विजय महतो राजेंद्र हेंब्रम परेश महतो आदि मौजूद थे।

पीएमसीएच पहुंचे जनप्रतिनिधि — उत्तम महतो की मौत की खबर पाकर सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, झामुमो नेता जग्गू महतो, जेएलकेएम नेता आशीष महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो आदि धनबाद शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी ली।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *