• Sat. Mar 21st, 2026

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने किया प्रदर्शन 

admin's avatar

Byadmin

Aug 23, 2025

 

बलियापुर – अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति शाखा बलियापुर ने  शनिवार को सात सूत्री मांगों के समर्थन में बलियापुर में रैली निकाल प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।  समिति से जुड़ी सैकड़ो महिलाओं ने बलियापुर हाई स्कूल मैदान से रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाएं हाई स्कूल मैदान से निकलकर बलियापुर बाजार चौक व बलियापुर थाना द्वार होते हुए बलियापुर प्रखंड कार्यालय के द्वार के समक्ष पहुंची और धरना में तब्दील हो गई।

रैली में शामिल महिलाएं नारी उत्पीड़न पर रोक लगाओ , किसानों के खेती भूमि का जबरन अधिग्रहण करना बंद करो आदि नारे लगा रही थी। प्रखंड कार्यालय के द्वार के समक्ष धरनार्थी महिलाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आसनबनी मौजा में किसानों के खेती जमीन को लाठी के बल पर जबरन अधिग्रहण करने के लिए बलियापुर के सीओ को जिम्मेदार ठहराया तथा उन पर कार्रवाई की मांग सरकार से की गई।

इस दौरान वक्ताओं ने बलियापुर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए  सीओ एवं बीडीओ  को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। वक्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को मैंइया सम्मान योजना, आवास योजना का लाभ अभिलंब देने की मांग की गई।

मौके पर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के नहीं रहने पर लोगों में नाराजगी देखी गई। वक्ताओं में रानी मिश्रा, उपाशी महताईन, पुरनी देवी, हिमानी देवी, मालती देवी, सविता देवी, मिट्ठू दास, रंजू प्रसाद, कल्पना देवी, मधुमिता,  राबड़ी देवी, उर्मिला मरांडी, झोली देवी आदि थी। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ की गैरमौजूदगी में कार्यालय सहायक को शास्त्र सूत्री स्मार पत्र सोपा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *