• Tue. Mar 10th, 2026

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने डीआरडीए पदाधिकारी के साथ सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 24, 2024

 

 

सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार को पंचशील डीआरडीए पदाधिकारी पंकज मिश्रा के साथ क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने स्वयं सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता का आकलन किया और मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य अगले एक हफ्ते के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा, इस सड़क को इस प्रकार से बनाया जाए कि पंचशील कॉलोनी होते हुए भारी वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके। यह कदम इसलिए जरूरी है ताकि बड़ी गाड़ियां शहर के भीतर प्रवेश न करें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

शहर में बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री के बावजूद प्रवेश और उनके मनमाने रवैये के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए विधायक ने कहा शहर में यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस नई सड़क के माध्यम से भारी वाहनों को शहर के बाहर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और शहर के अंदर यातायात व्यवस्थित होगा। इसके अलावा विधायक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री उच्च स्तर की होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनमें सड़क निर्माण से हो रही असुविधा और बड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होने की शिकायत शामिल थीं। विधायक ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। विधायक के इस प्रयास को जनता ने खूब सराहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *