• Sat. Mar 14th, 2026

हजारीबाग में अनिता कुमारी को न्याय दिलाने के लिए ऐतिहासिक कैंडल मार्च और मसाल जुलूस का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 29, 2024

 

दारू / हजारीबाग
जब रक्षा करने वाला ही रक्षक बन जाए तो सड़क पर उतरना ही पड़ेगा इस भावना के साथ रविवार को बुढ़वा महादेव प्रांगण से एक ऐतिहासिक कैंडल मार्च और मसाल जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए झंडा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ जहां पर अनिता कुमारी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी ने उन्हें नमन किया। यह आयोजन एसडीएम अशोक कुमार की धर्मपत्नी अनिता कुमारी को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर किया गया। इस घटना ने न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जुलूस का नेतृत्व सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया। चतरा विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद रहे,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह,मंडल अध्यक्ष, सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक इस मार्च में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसे फांसी की सजा की मांग की।

*घटना का विवरण*

26 दिसंबर को सुबह करीब 7.30 से 8.00 बजे के बीच हजारीबाग एसडीएम आवास पर अनिता कुमारी जलने की घटना हुई। गंभीर हालत में उन्हें पहले शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर बोकारो और अंततः रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 27 दिसंबर की रात 3:30 बजे अनिता कुमारी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। शनिवार को रांची में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हजारीबाग में संबंधित थाने में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों के साथ-साथ हजारीबाग की जनता ने भी इस घटना को महिला सम्मान और न्याय से जुड़ा मामला मानते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद की।

रविवार को आयोजित कैंडल मार्च और मसाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने भावुक होकर शहर की बहू-बेटी के साथ हुए इस अमानवीय अत्याचार पर गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त किया।

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा यह केवल अनिता कुमारी के परिवार का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की बेटी का सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। यह सिर्फ अनिता कुमारी का मामला नहीं है, यह पूरे समाज की बहू-बेटी के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। जब तक दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे, सड़क से लेकर सदन तक इस बात को बुलंद किया जाएगा। साथ ही कहा की यह घटना समाज पर एक काला धब्बा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अनिता कुमारी को न्याय मिले और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए,हमारी बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस मामले में पुलिस और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी,दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए। घटना के कारणों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए। कड़ी सजा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दी जाए।

कैंडल मार्च ने एक संदेश दिया कि महिलाएं केवल परिवार नहीं, समाज की धरोहर हैं। उनका सम्मान और सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम ने पूरे हजारीबाग में जागरूकता और एकजुटता का माहौल पैदा किया।

चतरा जनार्दन पासवान ने कहा की यह घटना न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। अनिता कुमारी के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य ने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है। यह आंदोलन न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। जब तक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा नहीं दिलाई जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे। यह लड़ाई केवल अनिता कुमारी के लिए नहीं, बल्कि समाज की हर बहू-बेटी के सम्मान औरै सुरक्षा के लिए है।

शहर के नागरिकों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और न्याय सुनिश्चित करें। शहर की बहू-बेटी का सम्मान हम सभी का कर्तव्य है इस भावना को केंद्र में रखते हुए हजारीबाग की जनता ने संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, दिनेश सिंह राठौड़,सुमन कुमार,अनुज कुमार , भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडे, कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष अरूण राणा,सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेहता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विवेक वरियार, कमल गोप, नूनूलाल भुइयाँ, रिकु वर्मा, वार्ड पर्षद मिथलेश सिन्हा, वार्ड पर्षद विजय प्रसाद, दीपक मेहता,राकेश कुमार राय, युवा मोर्चा रानी कच्छप, फुलवा हेवंती देवी,सावित्री देवी कंचन शर्मा,पिंटू रानी,अनीता देवी,रेणु देवी,ललिता देवी, कौलेश्वर रजक, राम अवतार शर्मा, मुखिया रामकुमार मेहता, मंदीप यादव रंजीत राम, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *