• Mon. Mar 9th, 2026

भाजपा हजारीबाग द्वारा सिरसी में भव्य बैठक आयोजित, विधायक प्रदीप प्रसाद रहे मुख्य अतिथि

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 6, 2025

 

 

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद को कटकमदाग प्रखंड के प्रवास कार्यक्रम के तहत भेजा गया। इस दौरान प्रखंड के सिरसी में भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग द्वारा एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान को बढ़ावा देना और पार्टी की विचारधारा व संगठनात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में चर्चा करना था।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की सफलता संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण पर आधारित है। हमें पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना होगा बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। विधायक ने इन सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सदस्यता अभियान को लेकर विशेष चर्चा हुई, जहां पार्टी ने नए सदस्य जोड़ने और युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाएं। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा के प्रति अपने विश्वास और समर्पण को व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और प्रयास का परिचय दिया।

 

बैठक में सुमन कुमार पप्पू,अजय साव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इन्द्र नारायण कुशवाहा, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष अरुण राणा, वार्ड पार्षद बादशाह पासवान, मुखिया राजेश कुमार गुप्ता, उपप्रमुख विमल गुप्ता, अभियान के सहसंयोजक तुलसी कुशवाहा, सुरेन्द्र गुप्ता ,राजेश ठाकुर ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री नवराज पासवान, सुजीत पासवान,रामवृक्ष पासवान, योगेन्द्र राना,रुपेश पासवान पंचायत के पूर्व मुखिया कामेश्वर दास, पार्वती देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक भाग लिया।।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *