• Mon. Mar 9th, 2026

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने ‘संजीवनी सेवा कुटीर’ में मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 6, 2025

 

 

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अपनी सेवा भावना और समाज के प्रति दायित्व निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने संजीवनी सेवा कुटीर जनता जनार्दन के लिए समर्पित किया सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचकर सेवा कुटीर में उन्होंने वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान उपलब्ध कराया। संजीवनी सेवा कुटीर में पहुंचे घायल अवस्था के मरीजों और उनके परिजनों की सहायता में विधायक स्वयं तत्पर नजर आए,उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सेवा कुटीर में मौजूद परिजनों को दवाइयां, आवश्यक संसाधन भी तुरंत उपलब्ध कराए गए। इस मानवीय पहल ने जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का माहौल तैयार किया।

 

*जरूरतमंदों को ठंड में कंबल वितरण*

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने अस्पताल परिसर और आसपास मौजूद गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कड़कड़ाती ठंड में यह पहल जरूरतमंदों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी। सर्द मौसम में कंबल पाकर लोगों ने विधायक जी का आभार प्रकट किया।

 

*संजीवनी सेवा कुटीर की अनूठी पहल*

 

संजीवनी सेवा कुटीर का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को सहायता पहुंचाना है। इस सेवा केंद्र में चार प्रशिक्षित युवक हर समय मौजूद रहते हैं, जो जरूरतमंदों को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह सेवा केंद्र एक हेल्प डेस्क के रूप में कार्य करता है, जहां आने वाले लोग अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। प्रदीप प्रसाद ने कहा की संजीवनी सेवा कुटीर समाज के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि हर व्यक्ति को समय पर सहायता मिले और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके। समाज के प्रति दायित्व निभाना मेरा प्राथमिक कर्तव्य है।

साथ ही कहा की यह पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रही है। उनकी सेवा भावना और जनहित में किए जा रहे कार्य लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ा रहे हैं। संजीवनी सेवा कुटीर न केवल एक सेवा केंद्र है, बल्कि यह विधायक प्रदीप प्रसाद के सामाजिक सरोकारों और संवेदनशीलता का प्रतीक है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *