
बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित यादव ने हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा जनहित में संचालित संजीवनी सेवा कुटीर का दौरा किया। उन्होंने सेवा कुटीर में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया और इस पहल को समाज के लिए एक अनुकरणीय कदम बताया। संजीवनी सेवा कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत करते हुए विधायक अमित यादव ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। इसके बाद बरकट्ठा विधायक ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के मरीज से मुलाकात की और उनका स्वास्थ्य लाभ जाना।

विधायक अमित यादव ने हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद जी की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा की प्रदीप प्रसाद जी गरीबों और वंचितों के सच्चे मसीहा हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और समर्पण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

*संजीवनी सेवा कुटीर की प्रशंसा*
संजीवनी सेवा कुटीर के माध्यम से समाज के गरीब और जरूरतमंदों को निशुल्क सहायता और सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस पहल से असहाय लोगों को राहत मिल रही है। विधायक अमित यादव ने इस सेवा केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा की संजीवनी सेवा कुटीर जैसे प्रयास समाज को सशक्त बनाने और वंचित वर्गों को मसीहा के रूप मे अपने आप को स्थापित किया हजारीबाग विधायक ने।
*कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया*
विधायक ने सेवा कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि उनकी मेहनत ही इस पहल की सफलता का आधार है।
अमित यादव ने अंत में कहा की हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने यह साबित कर दिया है कि एक सच्चा जनप्रतिनिधि किस तरह से समाज के हर वर्ग के लिए काम करता है। उनके कार्य न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणा हैं।
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद जी ने बरकट्ठा विधायक अमित यादव के दौरे और सराहना के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा की बरकट्ठा विधायक अमित यादव जी का संजीवनी सेवा कुटीर का दौरा हम सभी के लिए उत्साहवर्धक है। उनका प्रोत्साहन न केवल हमारी टीम के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि समाजसेवा के हमारे प्रयासों को और मजबूती प्रदान करता है।
आगे उन्होंने कहा की संजीवनी सेवा कुटीर का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना है। जब ऐसे प्रयासों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाता है, तो यह और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। हजारीबाग सदर विधायक ने अमित यादव के समर्थन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह दौरा सभी को एकजुट होकर समाजहित में काम करने के लिए प्रेरित करता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
