
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा सदर अस्पताल प्रांगण में संचालित संजीवनी सेवा कुटीर का महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ बरकट्ठा विधायक अमित यादव भी उपस्थित थे। मंत्री ने कुटीर में उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली की गहनता से समीक्षा की और इसकी प्रशंसा करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा की संजीवनी सेवा कुटीर जैसी पहलें स्वास्थ्य सुविधाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। यह हेल्प डेस्क मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में सक्षम है। इसके 24 घंटे सेवाएं देने से मरीजों को बड़ी राहत मिलती है। यह पहल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।

*संजीवनी सेवा कुटीर मदद का केंद्र*
यह सेवा कुटीर सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक हेल्प डेस्क के रूप में कार्य करता है। यहां मरीजों को उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाता है, जैसे:
इलाज से जुड़ी जानकारी प्रदान करना,डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी देना, दवा, टेस्ट, और अन्य मेडिकल प्रक्रियाओं में मदद करना,मरीजों और उनके परिजनों के लिए गाइड के रूप में कार्य करना संजीवनी सेवा कुटीर 24 घंटे कार्यरत है और अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए यह सहारा बन गया है।
बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा की यह सेवा न केवल मरीजों की परेशानी को कम करती है, बल्कि उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाती है। इस तरह की पहल हर अस्पताल में होनी चाहिए। संजीवनी सेवा कुटीर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है।
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद का बयान
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संजीवनी सेवा कुटीर हमारी सोच और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी मरीज को इलाज के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यह कुटीर न केवल समस्याओं का समाधान करता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनता के विश्वास को भी बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संजीवनी सेवा कुटीर की सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
*समाज के लिए एक नई उम्मीद*
संजीवनी सेवा कुटीर ने स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक नई राह बनाई है। यह पहल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए मददगार साबित हो रही है। मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने इस प्रयास को सराहा और उम्मीद जताई कि ऐसी सेवाएं अन्य जिलों और अस्पतालों में भी शुरू की जाएंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
