• Thu. Mar 12th, 2026

नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर विधायक प्रदीप प्रसाद

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 24, 2024

 

 

*जनता की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा :– प्रदीप प्रसाद*

 

शहर के विभिन्न मोहल्लों में नागरिकों द्वारा शिकायतें और समस्याएं सामने आने के बाद, विधायक प्रदीप प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उनकी विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर समस्या की समीक्षा की और समाधान प्रक्रिया को तेजी से शुरू कर दिया है।

 

समस्याओं में प्रमुख रूप से जल निकासी, बिजली आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।

 

विधायक ने अपनी टीम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की जनता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। मुझे खुशी है कि हमारी टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हम सुनिश्चित करेंगे कि हर नागरिक की समस्या का समाधान समय पर हो। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया कि समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *