
दारु /हजारीबाग

“हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या को सुलझाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। यह मेरा कर्तव्य और जनता के प्रति मेरी जिम्मेदारी है।” – प्रदीप प्रसाद

“हमारा उद्देश्य केवल समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि उनका समाधान करना है।” – प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक श्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने हजारीबाग क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें गहराई से जानकारी दी।
श्री प्रदीप प्रसाद ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ महीने में हजारीबाग में तीन हत्याओं की घटनाएं हुई हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश, पुलिस प्रशासन अभी तक इन मामलों का ठोस खुलासा नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है, बल्कि आम जनता के बीच असुरक्षा की भावना को भी बढ़ाती है।
विधायक श्री प्रसाद ने सड़क, बिजली, पानी की किल्लत, स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा, और शिक्षा व्यवस्था जैसी अन्य गंभीर समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने श्री मरांडी से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
*सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने बाबूलाल मरांडी को अब तक के विकास कार्यों की जानकारी दी*
दारू /हजारीबाग
श्री प्रदीप प्रसाद ने श्री बाबूलाल मरांडी को
क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रमुख गतिविधियों में सब्जी मंडी का विकास, स्थानीय व्यापारियों और किसानों की सुविधा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, निशुल्क महिला शौचालय, तथा चापाकल की स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों के आधुनिकीकरण और मरीजों को प्राथमिक एवं आपातकालीन सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, सड़क, जल आपूर्ति और शिक्षा सुविधाओं में भी सुधार के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
श्री प्रदीप प्रसाद ने कहा, “हमारा उद्देश्य समस्याओं को उजागर करना ही नहीं, बल्कि उनका समाधान करना है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हम हर संभव कदम उठा रहे हैं।”
श्री बाबूलाल मरांडी ने विधायक श्री प्रदीप प्रसाद के कार्यों की सराहना की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
