
विधायक प्रदीप प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक से की वार्ता, ट्रैफिक व सुरक्षा पर दिए निर्देश,मेन रोड की समस्याओं को लेकर जल्द करेंगे निरीक्षण व समाधान की पहल।

मेन रोड की समस्याएं पूरी तरह जायज़, शीघ्र होगा समाधान :– प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग शहर के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र मेन रोड के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से उनके कार्यालय में मुलाकात की और क्षेत्र में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। व्यापारियों ने विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में पार्किंग, ट्रैफिक जाम, रात में गश्ती दल की लापरवाही से बढ़ती चोरी की घटनाएं, सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता जैसे कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
व्यापारियों ने यह भी बताया कि रात्रि गश्ती की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ट्रैफिक समस्याओं को लेकर भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है हर तरफ नो पार्किंग रहने के कारण काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है चालान भी तुरंत काट दिया जा रहा है जिसे हर किसी को 100 रु का सामान करीब 1500 रु का पड़ रहा है.
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, रात्रि गश्ती बढ़ाने, एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी सभी बिंदुओं को उनके संज्ञान में लाया।
प्रदीप प्रसाद ने कहा की मेन रोड शहर का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है, जहाँ हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन आते हैं। व्यापारियों की समस्याएं पूरी तरह से जायज़ हैं। पार्किंग और ट्रैफिक को लेकर जो मुद्दे उठाए गए हैं, वे शीघ्र सुलझाए जाएंगे। मैंने तत्काल पुलिस अधीक्षक से बात की है और आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए। इसके अतिरिक्त नगर निगम से समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी। मैं स्वयं मेन रोड का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायज़ा लूंगा और हर संभव प्रयास करूंगा कि व्यापारी बंधुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
