• Sat. Feb 28th, 2026

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में क्षेत्र की जर्जर सड़कों व पुल-पुलियों का मुद्दा उठाया

admin's avatar

Byadmin

Feb 28, 2026

 

 

झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान हज़ारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हज़ारीबाग क्षेत्र में सड़कों एवं पुल-पुलियों की जर्जर स्थिति का गंभीर मुद्दा सदन के पटल पर प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खराब सड़कों के कारण आवागमन में हो रही कठिनाइयों, दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका तथा विकास कार्यों में उत्पन्न बाधाओं का तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए सरकार से शीघ्र और ठोस कार्रवाई की मांग की।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने विशेष रूप से दारू प्रखंड के पेट्टो NH-522 से कृष्णा महतो के घर तक लगभग 02 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण, झुमरा के कोंय जोन्हिया भाया सिवाने नदी तक लगभग 03 किलोमीटर पक्की सड़क, झुमरा डीपू से रामदेव खरिका भाया सिवाने नदी तक लगभग 06 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

 

इसी क्रम में सदर प्रखंड के NH-522 से चाया सिमाना तक लगभग 03 किलोमीटर पक्की सड़क, केसुरा मोड़ से सरौनी तक पक्की सड़क, पौता में पक्की सड़क निर्माण सहित हज़ारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड, दारू प्रखंड, कटकमदाग प्रखंड एवं कटकमसांडी प्रखंड के कुल 40 सड़कों से अधिक पुल-पुलियों की अनुशंसा किए है उसे सरकार के समक्ष रखी।

 

उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन सड़कों और पुल-पुलियों की स्थिति दयनीय बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सदन में स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार केवल गोलमटोल जवाब देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्य होना चाहिए।

 

इस विषय पर राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने सदन में बताया कि 15 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति जल्द दी जाएगी। साथ ही विधायक निधि की राशि भी क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हज़ारीबाग के समुचित विकास और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को वे सदन में मजबूती से उठाते रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *