• Tue. Feb 17th, 2026

VB-GRAM-G जिला सम्मेलन में विधायक प्रदीप प्रसाद की सहभागिता, रोजगार व आजीविका सशक्तिकरण पर दिया गया जोर*

admin's avatar

Byadmin

Jan 27, 2026

 

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटकमसांडी प्रखण्ड के बहिमर में मंगलवार को आयोजित विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन की गारंटी (VB-GRAM-G) जिला सम्मेलन में विधायक प्रदीप प्रसाद सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारी प्राथमिकता और संकल्प है।

विधायक ने कहा कि रोजगार, स्वरोजगार एवं आजीविका सशक्तिकरण के माध्यम से हजारीबाग को विकास के पथ पर और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सरकार, जनप्रतिनिधि और समाज के सभी वर्गों को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा।

*विकसित भारत के संकल्प को ज़मीनी स्तर पर साकार करने की पहल*

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को ज़मीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, केपी ओझा, जिला महामंत्री सुनील मेहता, सुमन पप्पु, टौनी जैन, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, नारायण कुशवाहा, जीवन मेहता, विजय दाँगी, विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, जिला परिषद सदस्य मंजु नन्दनी, कटकमसांडी प्रमुख सजिता कुमारी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कैलाश यादव, अरुण राणा, रणधीर पाण्डेय, अशोक कुशवाहा, मंडल प्रतिनिधि अशोक मेहता, दिलीप रवि, जिला मंत्री रितलाल यादव, बिजूल देवी, भानु मति, कुलदीप भोक्ता, महावीर सिंह, नारायण साव, बीरेंद्र वीरू, प्रेम प्रसाद, आदित्य दाँगी, राकेश सिंह, अरविन्द यादव, गंगा पाण्डेय, नरेश मेहता, सोहर राणा, दिनेश सिंह ठाकुर एवं दीपक मेहता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक मजबूती प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है। हजारीबाग को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *