• Fri. Mar 6th, 2026

विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक सेवा कार्यालय परिसर में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं

admin's avatar

Byadmin

Dec 14, 2025

 

 

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को अपने कार्यालय परिसर में क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आएं सम्मानित नागरिकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सीधी बातचीत की।

 

इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ ध्यानपूर्वक सुना।जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रत्येक विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समाधान की दिशा में आवश्यक एवं ठोस पहल करने का आश्वासन दिया।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की बातों को सुनना और उनका समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त सुझाव और अपेक्षाएँ विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

उन्होंने यह भी कहा कि जनता से निरंतर संवाद, पारदर्शिता और सहभागिता के माध्यम से ही सुशासन को सशक्त बनाया जा सकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा और जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उनका संकल्प है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *