
दारू प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बड़वार में गुरुवार को भवन जीर्णोद्धार, चार नए कमरे तथा शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद ने नारियल फोड़कर की।

यह निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड से 88,14,520 रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिसमें विभाग द्वारा विकास ट्रेडर्स को संवेदक नियुक्त किया गया है।शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और विद्यालय के कायाकल्प के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह विद्यालय लंबे समय से जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा कर रहा था।

उन्होंने कहा, “क्षेत्र का हर बच्चा सशक्त हो और उसे समान अवसरों वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। यही मेरा सतत प्रयास है। यह परियोजना शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भौतिक संरचनाओं का विस्तार आवश्यक है। सरकार ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व झुमरा और दारू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रदीप प्रसाद का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रमुख रूप से भाजपा नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर रजक, बिरजू रवि, रामअवतार शर्मा, विश्वेश्वर पाण्डेय, उप-मुखिया देवनारायण प्रसाद, मनोज कुशवाहा, सीताराम महतो, अर्जुन प्रसाद, टुन्नू पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश साव, दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, विक्की कुशवाहा, छेदी यादव, प्रमेश्वर यादव, अमृत पासवान, राजू कुशवाहा, संजय मेहता, महेन्द्र कुशवाहा, विजय राम यादि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
