• Thu. Mar 19th, 2026

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का किया समाधान

admin's avatar

Byadmin

Sep 13, 2025

 

हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को भी प्रतिदिन की भाँति विधायक कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। यह दरबार उनकी दैनिक पहल का हिस्सा है, जिसमें आम नागरिक सीधे अपने जनप्रतिनिधि से संवाद स्थापित कर अपनी समस्याएँ रखते हैं और उनके समाधान की राह तलाशते हैं।

जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों ने सड़क, नाली, बिजली, जलापूर्ति, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों से जुड़ी अपनी समस्याएँ विधायक के समक्ष रखीं।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि हज़ारीबाग़ की जनता की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाना चाहिए। जनता की परेशानी को टालना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। संबंधित विभाग जिम्मेदारी का निर्वहन करें और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

विधायक ने आगे कहा कि जनता की अपेक्षाएँ ही उनकी सबसे बड़ी ताक़त हैं और जनता का विश्वास ही उन्हें सेवा और विकास के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक समस्या का संज्ञान लिया जाएगा और उसके समाधान तक निरंतर निगरानी रखी जाएगी।

मुख्य रूप से आराभुसाई मुखिया आदित्य दाँगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सदर कालेश्वर रजक, कुमूद गुप्ता, रामअवतार शर्मा, सदर प्रखंड के विधायक कार्यालय प्रतिनिधि बिरजू रवि सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *